ताज़ा ख़बरें

शिवाजी महाराज प्रतिमा अनावरण एवं धर्मसभा हेतु साध्वी ऋतंभरा जी को दिया गया निमंत्रण

खास खबर

शिवाजी महाराज प्रतिमा अनावरण एवं धर्मसभा हेतु साध्वी ऋतंभरा जी को दिया गया निमंत्रण
खण्डवा//खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे ने आज ओंकारेश्वर कोठी स्थित साध्वी ऋतंभरा के आश्रम पहुंचकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया तथा खंडवा के शिवाजी चौक पर प्रस्तावित छत्रपति शिवाजी महाराज की भव्य प्रतिमा के अनावरण समारोह एवं विशाल धर्मसभा में मुख्य अतिथि के रूप में पधारने का सादर निमंत्रण दिया।
इस अवसर पर भावुक क्षण तब देखने को मिला जब विधायक कंचन मुकेश तनवे साध्वी ऋतंभरा जी के चरणों में बैठ गईं और विनम्र भाव से कहा, “दीदी माँ, जब तक आप मुझे आशीर्वाद नहीं देंगी और खंडवा आने के लिए अपनी सहमति नहीं देंगी, तब तक मैं अपने स्थान से नहीं उठूंगी।” विधायक की इस श्रद्धा, विनम्रता और आग्रह से साध्वी जी भी भावविभोर हो गईं तथा उन्हें स्नेहिल आशीर्वाद प्रदान कर कहा की जरूर आउंगी।


विधायक कंचन मुकेश तनवे ने साध्वी ऋतंभरा जी को खंडवा में एक विशाल धर्मसभा को संबोधित करने का भी आमंत्रण दिया, जिससे जिले के धर्मप्रेमी एवं श्रद्धालुजन उनके प्रेरणादायी विचारों का लाभ प्राप्त कर सकें।
इस अवसर पर समाजसेवी राकेश बंसल, त्रिलोक पटेल तथा शिवाजी महाराज प्रतिमा अनावरण समिति के संरक्षक डॉ. अनीश अर्जरे, अध्यक्ष राहुल नामदेव, डॉ. शैलेंद्र, गोवर्धन गोलानी, सौरभ श्रीवास, दुर्गेश शर्मा एवं विनोद मंगवानी सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
प्रतिनिधिमंडल ने विश्वास व्यक्त किया कि साध्वी ऋतंभरा जी का खंडवा आगमन पूरे निमाड़ क्षेत्र के लिए आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक दृष्टि से ऐतिहासिक और प्रेरणादायी अवसर सिद्ध होगा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!