ताज़ा ख़बरें

गांधी भवन से निकली कांग्रेस की दादाजी धूनीवाले निशान यात्रा, यूथ कांग्रेस,मुस्लिम समाज ने जगह-जगह किया स्वागत

खास खबर

गांधी भवन से निकली कांग्रेस की दादाजी धूनीवाले निशान यात्रा, यूथ कांग्रेस,मुस्लिम समाज ने जगह-जगह किया स्वागत

सामाजिक समरसता और सद्भाव का दिया संदेश, दादाजी दरबार पहुंचकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अर्पित किए निशान

खंडवा।
गुरु पूर्णिमा पर्व के पूर्व 26 जुलाई रविवार को शाम 5 बजे खंडवा में कांग्रेस परिवार द्वारा गांधी भवन से परम पूज्य दादाजी धूनीवाले सरकार के दरबार तक भव्य निशान यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा का उद्देश्य दादाजी धूनीवाले सरकार के प्रति श्रद्धा अर्पित करने के साथ-साथ सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश देना रहा।
प्रेमांशु जैन ने बताया कि निशान यात्रा गांधी भवन से बेंड बाजो के साथ प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होती हुई 7 बजे के लगभग दादाजी धूनीवाले दरबार पहुंची। यात्रा मार्ग में विभिन्न स्थानों पर,यूथ कांग्रेस,कांग्रेस कार्यकर्ताओं,कांग्रेस पार्षदगण एवं मुस्लिम समाज के लोगों ने पुष्पवर्षा से स्वागत कर कांग्रेस परिवार का अभिनंदन किया। इस दौरान सामाजिक एकता और गंगा-जमुनी तहजीब की सुंदर मिसाल देखने को मिली।
यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं ने धार्मिक भज लो दादाजी का नाम भज लो हरिहर जी का नाम के जयघोष के बीच दादाजी धूनीवाले सरकार के दरबार पहुंचकर श्रद्धापूर्वक निशान अर्पित किए तथा प्रदेश और जिले की सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की कामना की।केवलराम पेट्रोल पंप पर जिया भाई अकरम जाटू,मुन्नू बाउजी,नगर निगम पर पार्षदगण एवं यूथ कांग्रेस व जलेबी चौक पर इमरान गौरी मित्रमंडल एवं गौशाला पर कोची व्यास धनाजी जाधव ने निशान यात्रा का स्वागत किया।
प्रतिभा रघुवंशी ने कहा कि दादाजी धूनीवाले सरकार की शिक्षाएं प्रेम, सेवा और मानवता का संदेश देती हैं। निशान यात्रा के माध्यम से समाज में भाईचारा, सद्भाव और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का प्रयास किया गया है। यात्रा के दौरान पूरे मार्ग में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का वातावरण बना रहा।
इस अवसर पर प्रतिभा रघुवंशी,हेमलता पालीवाल,रूपाली बारे,आशी सिलावट, मीना वर्मा, कामिनी मंडलोई ,मीनू मंडलोई, रूपा कास्डे, लाड़की पाटिल ,भाग्यश्री वर्मा ,सुलोचना चौहान ,आशा मोरे, प्रियंका परतें , छाया तिरगांव, प्रीति मसकोले, प्रतिभा कसेरा,संगीता वर्मा,किरण वर्मा,विकास व्यास,सुनील आर्य,डॉ शरद हरणे,दीपक मुल्लू राठौर,जिला प्रवक्ता प्रेमांशु जैन,सागर पवार,देवेंद्र जैन,इमरान गौरी,विशाल जैन,आलोक सिंह रावत,मनोज मंडलोई,मोइज खान,असलम गौरी,दिव्यांश ओझा,गुरप्रीत सिंह होरा,विशाल सोनी,यशवंत सिलावट,अकरम जाटू,अहमद पटेल,मुन्नू बाउजी,सुरेश गुरबानी,देवेंद्र यादव,वीरेंद्र गौतम,संदीप सोनी,शेख अयान, सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!