ताज़ा ख़बरें

विचार परिवर्तन क्रांति पद यात्रा निकली=गणेश भावसार

खास खबर

विचार परिवर्तन क्रांति पद यात्रा निकली=गणेश भावसार
खंडवा। खंडवा से चंद्रशेखर आजाद की जन्म भूमि भाबरा तक विचार क्रांति यात्रा निकली जा रही है। इस यात्रा के बारे में समाजसेवी गणेश भावसार ने बताया कि यह विचार परिवर्तन क्रांति पद यात्रा दिनांक 16 जुलाई से 23, जुलाई युवा चेतना देश भक्ति राष्ट्रीय जागरण से जोड़ने के उद्देश्य तथा ग्राम तीर्थ महातीर्थ धर्म, संस्कृति, राष्ट्रजागरण, एवं स्वास्थ्य, स्वालंबन, स्वदेशी, भारत का संदेश विचार परिवर्तन क्रांति यात्रा पंडित राकेश तिवारी के द्वारा राष्ट्रीय जागरण संदेश लेकर गुरुवार को पार्वती बाई धर्मशाला से दोपहर 1:00 बजे बाम्बे बाजार से होकर भगत सिंह चौक पर पहुंची यहां पर भगत सिंह प्रतिमा माल्यार्पण करके दादा दरबार से भाबरा के लिए निकली ।
श्री भावसार ने आगे बताया कि जब देश में आपातकाल जैसी स्थिति, गैस, पेट्रोल, खाद, यूरिया न मिलाना, युवाओं का बेरोजगारी से तनाव ग्रसित होकर आत्महत्या कर रहे हैं । इससे मुक्ति दिलाने के लिए देश प्रेमी युवाओं में अलग जगाने के लिए यह यात्रा बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगी ।
क्रांतिकारियों के एवं शहीदों के याद में शहीद दिवस 23 जुलाई मनाया जाएगा जहां तिरंगा लहरा के शहीदों को नमन किया जाएगा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!