
*खंडवा कंट्रोल रूम मे आयोजित की गई कोर्ट मोहर्रिर कि मासिक बैठक दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश।*

जिला खंडवा
खंडवा पुलिस द्वारा लगातार त्वरित कार्यवाही करते हुए समस्त न्यायालय मे विचाराधीन प्रकरणों का निराकरण सम्बन्धित न्यायालय एवं अभियोजन अधिकारी से समन्वय स्थापित कर समय पर निराकरण किया किया जा रहा है।
इस क्रम मे आज पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री अगम जैन द्वारा जिला खंडवा कि समस्त न्यायालय मे कोर्ट मोहर्रिर कार्य मे तैनात कर्मचारी कि मासिक बैठक आयोजित कि गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन द्वारा कोर्ट मोहर्रिरों को आपराधिक प्रकरणों में त्वरित अभियोजन, माननीय न्यायालय से जारी समंस/वारन्ट की समय पर तामिली एवम साक्षियों को सुरक्षित माहौल प्रदान कर माननीय न्यायालय में सही साक्ष्य कराये जाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के सम्बंध में चर्चा कर पूर्ण दक्षता से कार्य करने निर्देशित किया गया।
साथ ही समस्त कोर्ट मोहर्रिर को न्यायालय मे कार्य के दौरान होने वाली समस्या को अविलम्ब वरिष्ठ अधिकारी को अवगत करते हुए निर्देशानुसार कार्य करने के निर्देश दिये गये।










