
जैतीपुर (उन्नाव)। नवाबगंज ब्लॉक
क्षेत्र के ग्राम टिकवामऊ, पोस्ट जैतीपुर, जनपद उन्नाव में पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संकेत कुमार ने ग्रामीणों के साथ मिलकर पौधारोपण किया तथा सभी से अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान संकेत कुमार ने कहा कि “पेड़ हमारे जीवन का आधार हैं। स्वच्छ वातावरण, शुद्ध हवा और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी नियमित देखभाल भी करनी चाहिए।”
ग्रामीणों ने भी इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उन्हें सुरक्षित रखने का संदेश दिया।











