ताज़ा ख़बरें

महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष के खंडवा प्रवास की तैयारियां तेज कार्यक्रमो को लेकर बैठक संपन्न।

खास खबर

महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष के खंडवा प्रवास की तैयारियां तेज कार्यक्रमो को लेकर बैठक संपन्न।

जिला कार्यालय में हुई बैठक, पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियां।

खंडवा। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी परांजपे के प्रस्तावित खंडवा प्रवास को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में महिला मोर्चा की तैयारी बैठक आयोजित की गई। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि बैठक में प्रवास कार्यक्रम को सफल एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत, कार्यक्रम स्थल की तैयारियों, कार्यकर्ताओं की सहभागिता तथा संगठनात्मक समन्वय को लेकर जिम्मेदारियां पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सौंपी गईं। कार्यक्रम को प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक सुझावों पर भी विचार-विमर्श किया गया। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर ने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन की गरिमा के अनुरूप कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। महिला मोर्चा अध्यक्ष इंदु दुबे, विधायक कंचन तनवे और महापौर अमृता अमर यादव ने भी सभी कार्यकर्ताओं से प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के साथ महिला मोर्चा के कार्यक्रमो को सफल बनाने के लिए समन्वित प्रयास करने पर जोर दिया।
बैठक में जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर जिला महामंत्री धर्मेंद्र बजाज, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष एवं जिला उपाध्यक्ष इंदुमती दुबे, पूर्व प्रदेश महामंत्री ममता बोरसे, पूर्व जिला उपाध्यक्ष शारदा तादले, जिला कार्यालय मंत्री भारत पटेल, महिला मोर्चा जिला महामंत्री श्रुति जैन, जिला मंत्री रोशनी गोलकर, संध्या पांडे, पिंकी राठौर, मंडल अध्यक्ष स्नेहा पाराशर, मीना गिरी सहित महिला मोर्चा एवं भाजपा के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!