ताज़ा ख़बरें

दादाजी धूनीवाले मेले की तैयारियों का विधायक कंचन मुकेश तनवे ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

खास खबर

दादाजी धूनीवाले मेले की तैयारियों का विधायक कंचन मुकेश तनवे ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
खण्डवा//

आगामी दादाजी धूनीवाले मेले एवं गुरु पूर्णिमा पर्व की तैयारियों के मद्देनज़र आज खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे ने नगर निगम अधिकारियों को मौके पर बुलाकर शनि मंदिर स्थित गेट एवं गणेश गौशाला गेट मार्ग का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान विधायक ने दोनों मार्गों पर मौजूद गड्ढों को तत्काल भरवाने, दोनों प्रवेश द्वारों की रंगाई-पुताई कराने तथा जहां भी आवश्यक मरम्मत एवं अन्य व्यवस्थाओं में कमी हो, उन्हें शीघ्र दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गुरु पूर्णिमा से पूर्व सभी कार्य हर हाल में पूर्ण कर लिए जाएं, ताकि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
विधायक कंचन मुकेश तनवे ने अधिकारियों से कहा कि जहां भी मेरी आवश्यकता हो, मैं इस जनसेवा के कार्य के लिए सदैव तैयार हूं। सभी आवश्यक कार्य तत्काल प्रारंभ कर समय-सीमा में पूर्ण किए जाएं।
इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष महेंद्र सावनेर भाजपा नेता लोकेंद्र सिंह गौड़ एवं दिनकर राव सहित नगर निगम के अधिकारी उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!