ताज़ा ख़बरें

18 जुलाई तक “दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” का तीसरा चरण चलेगा

खास खबर

18 जुलाई तक “दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” का तीसरा चरण चलेगा

खण्डवा//पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा 13 जुलाई से दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तृतीय चरण प्रारम्भ किया गया है। अभियान के तृतीय चरण में 3 से 4 गौवंश एवं भैंसवंश पशु रखने वाले पशुपालकों के घर जाकर पशुओं की संख्या का सत्यापन किया जाएगा। इसके साथ ही पशुपालकों को कृत्रिम गर्भाधान के लाभ, नस्ल सुधार के लाभ, पशु पोषण स्वास्थ्य एवं प्रबंधन के संबंध में जानकारी दी जाएगी।
कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने इस अभियान की मॉनिटरिंग के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे निर्धारित तिथियों में गांव में भ्रमण कर घर घर जाकर सत्यापन करें और प्राप्त जानकारी को एप पर दर्ज करें। अभियान की मॉनिटरिंग के लिए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा के साथ साथ सभी एसडीएम, जनपद पंचायतों के सीईओ तथा पशुपालन विभाग के जिला व खण्ड स्तरीय अधिकारियों को दायित्व सौंपे गए हैं।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!