
सेवा सप्ताह’ के अंतर्गत बजरंग दल द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा वितरण शिविर आयोजित
खंडवा। विश्व हिंदू परिषद–बजरंग दल के श्री दादाजी प्रखंड द्वारा ‘सेवा सप्ताह’ के अंतर्गत रविवार को प्रातः 10:30 बजे निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य आमजन को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराकर समाज सेवा के संकल्प को साकार करना रहा।
शिविर में डॉ. भावेश अग्रवाल (BDS), दंत रोग विशेषज्ञ एवं डॉ. सुमित पटेल (MBBS) ने बड़ी संख्या में पहुंचे मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श के साथ निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया। शिविर में ब्लड प्रेशर (बीपी), ब्लड शुगर सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य जांच की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गईं।
शिविर में आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में नागरिकों ने पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया। कुल 327 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श के साथ निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। चिकित्सकों ने मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी देते हुए नियमित स्वास्थ्य जांच कराने के लिए भी प्रेरित किया।
इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के जिला संगठन मंत्री विकास जी प्रजापति, जिला मंत्री विनीत जी सोनी, जिला सह संयोजक शुभम निकुम, प्रखंड संयोजक ऋषभ जी बजाज, प्रखंड सुरक्षा प्रमुख राज जी राठौर, गौ रक्षक टोली से राजा भगोरे, अर्जुन जी खुटवड़, संभव पाटीदार, सोनू मराठा राकेश विश्वकर्मा सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के पदाधिकारियों ने बताया कि ‘सेवा सप्ताह’ के अंतर्गत समाज हित एवं जनकल्याण के विभिन्न सेवा कार्य निरंतर आयोजित किए जा रहे हैं। निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा वितरण शिविर का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद एवं आमजन तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना तथा सेवा के माध्यम से समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करना है।











