
*थाना मांधाता पुलिस व्दारा 2023 से फरार 3000₹ के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायलय किया गया पेश।*
जिला खंडवा
खंडवा पुलिस द्वारा गंभीर अपराध, महिला सम्बंधित अपराध, अपहरण सम्बन्धी अपराध, फरार आरोपी एवं अवैध गतिविधियों मे संलिप्त व्यक्ति के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही कि जा रही है।
इस क्रम मे थाना मांधाता द्वारा फरार आरोपी *चंद्रकांत उर्फ गोलू पिता सदन भालेराव निवासी लौंदी थाना बेड़िया जिला खरगोन* को मऊ से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।
घटना विवरण:- तीन साल पहले सन 2023 मे फरियादी ने रिपोर्ट किया था कि आरोपी द्वारा गाली देकर मारपीट करने कि रिपोर्ट पर थाना मान्धाता मे अपराध क्रमांक 400/23 धारा 294,323,324 ipc पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया विवेचना दौरान आरोपी गिरफ़्तारी से बचने के लिए फरार हो गया था आरोपी कि गिरफ़्तारी सुनिश्चित करने है पुलिस अधीक्षक खंडवा द्वारा 3000₹ के इनाम उद्घोषणा आदेश जारी किया गया था पुलिस टीम द्वारा लगातार तलाश करते आरोपी को मऊ जिला इंदौर से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।










