ताज़ा ख़बरें

*खंडवा पुलिस द्वारा गुण्डा तत्व पर नकेल कसने हेतु समस्त थाना/चौकी प्रभारी द्वारा आज आयोजित कि गुण्डा परेड*

खास खबर

*खंडवा पुलिस द्वारा गुण्डा तत्व पर नकेल कसने हेतु समस्त थाना/चौकी प्रभारी द्वारा आज आयोजित कि गुण्डा परेड*

*कुल 117 गुंडा बदमाश एवं 34 निगरानी बदमाश कि जानकारी लेकर डोजीयर किये गये तैयार*

जिला खंडवा

खंडवा पुलिस द्वारा लगातार समय-समय पर गुंडा/निगरानी बदमाश को थाने बुलाकर जानकारी एकत्रित कि जाकर आवश्यक निर्देश दिये जा रहे है।

इस क्रम मे आज पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री अगम जैन द्वारा जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारी द्वारा गुण्डा/निगरानी बदमाश पर नकेल कसने गुंडा/निगरानी बदमाश परेड आयोजित करने के निर्देश दिये गये थे।

उक्त निर्देश के पालन मे जिला खण्डवा पुलिस द्वारा समस्त थानों मे पूर्व में हुई गुण्डा परेड के सार्थक परिणामों के दृष्टिगत आज पुनः गुण्डा/ निगरानी बदमाश परेड का आयोजन किया गया। इस बार गुण्डा/निगरानी बदमाश परेड में विशेष रूप से सक्रिय एवं नवीन सूचीबद्ध गुण्डों को थाना बुलाकर शांतिपूर्ण तरीके से रहने की सख्त हिदायत दी गई।

समस्त थाना/ चौकी प्रभारी द्वारा गुण्डा/निगरानी बदमाश परेड के दौरान कुल 117 गुण्डों एवं 34 निगरानी बदमाशों की चेकिंग की जाकर डोजियर तैयार किए गए।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!