ताज़ा ख़बरें

महिला मोर्चे को और सशक्त बनाने के लिए महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष का तीन दिवसीय प्रवास खंडवा जिले में।

खास खबर

महिला मोर्चे को और सशक्त बनाने के लिए महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष का तीन दिवसीय प्रवास खंडवा जिले में।

खंडवा। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट अश्विनी परांजपे का 13 जुलाई रात्रि 11:00 बजे से 15 जुलाई प्रातः 9:00 बजे तक खंडवा जिला प्रवास रहेगा। इस दौरान वे संगठनात्मक बैठकों, सामाजिक कार्यक्रमों एवं धार्मिक स्थलों के दर्शन में सम्मिलित होंगी। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि
प्रवास के दौरान प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी परांजपे सर्वप्रथम 13 जुलाई सोमवार रात्रि में ओंकारेश्वर पहुंचेगी एवं रात्रि विश्राम उनका होगा 14 जुलाई मंगलवार को प्रातः 8:00 बजे ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग में दर्शन-पूजन करेंगी। इसके पश्चात कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के पश्चात मूंदी पहुंचकर बुखार दास बाबा के दर्शन कार्यकर्ताओं से मुलाकात स्वागत एवं 11:00 संत सिंगाजी के दर्शन दोपहर 2:00 बजे खंडवा आगमन पंडित दीनदयाल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण दोपहर 3:00 बजे भाजपा जिला कार्यालय में स्वागत अभिनंदन एवं बैठक शाम 5:00 बजे दादाजी मंदिर के दर्शन 6:00 बजे गणेश गौशाला में तुलादान 15 जुलाई बुधवार को प्रातः 8:00 बजे सराफा जैन मंदिर गणेश मंदिर के दर्शन प्रातः 9:30 बजे हरसुद के लिए प्रस्थान। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया की महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी परांजपे द्वारा प्रवास के दौरान विभिन्न सामाजिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों में भी उनकी सहभागिता रहेगी। प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम को लेकर प्रदेश मंत्री चारुलता यादव, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष इंदु दुबे प्रदेश मीडिया प्रभारी हर्ष ठाकुर एवं महिला मोर्चा ने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों से निर्धारित कार्यक्रमों में उपस्थित होकर प्रवास को सफल बनाने का आग्रह किया है।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!