ताज़ा ख़बरें

राष्ट्रपति सम्मानित शिक्षाविद् कनेरियाजी 22 जुलाई को अपनाएंगे संयम मार्ग

बडौद आगर मालवा से संजय जैन की रिपोर्ट

राष्ट्रपति सम्मानित शिक्षाविद् कनेरियाजी 22 जुलाई को अपनाएंगे संयम मार्ग

अल्प प्रवास पर बड़ौद आये

बड़ौद – नितिन टेलर

शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिये राष्ट्रपति सम्मान प्राप्त पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी रमेश कनेरिया अल्प प्रवास पर आज बड़ौद आये। सर्व प्रथम यहां विराजित 1008 पूज्य श्री जोगराजजी म.सा. ठाणा 4 के दर्शन कर सुखसाता पूछी, प्रश्चात आपने गुरुआज्ञा पालन करते आडम्बर रहित कोई बहुमान नहीं कराया एवं श्री संघ से क्षमा याचना की।

विजय मोदी, विनोद कुमार मोदी, पारस चंदगोत्रीय, प्रमोद जैन (काका) एवं अपने ससुराल पक्ष प्रकाश शर्मा (वकील सा) से स्वानिवास पर भेंट की। इस दौरान विमल जैन (मेडिकल) वैजयंत जैन, मेयराज मोदी, विवेक नलवाया, मानक रामसना आदि मौजूद रहे।

लगभग 50 वर्षों से जैन धर्म से जुड़े शास्त्रों के गहन अध्येता श्री कनेरिया 22 जुलाई को ज्ञान गच्छाधिपति पूज्य गुरुदेव श्री प्रकाश चंद जी म.सा. के सानिध्य में बालोतरा राजस्थान में जैन दीक्षा ग्रहण करेंगे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!