ताज़ा ख़बरें

सास बहू सम्मेलनो में छोटे परिवार का महत्व बताया

खास खबर

सास बहू सम्मेलनो में छोटे परिवार का महत्व बताया

खण्डवा//विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर जिले में जनसंख्या नियंत्रण से संबंधित विषयों पर केंद्रित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसी क्रम में किल्लौद विकासखण्ड के ग्राम रोसड़, बिल्लौद, मालूद, झागरिया, मिनावा, सोमगांव, गंभीर तथा हरसूद विकासखण्ड के ग्राम रेवापुर में सास बहू सम्मेलन आयोजित किये गये।
किल्लौद की खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीलम मिश्रा ने बताया कि सास बहू सम्मेलन में सी.एच.ओ. व एएनएम द्वारा उपस्थित महिलाओं को छोटे परिवार के महत्व के बारे में बताया गया और परिवार नियोजन के अस्थायी साधनों के संबंध में जानकारी दी गई। इस दौरान मातृत्व स्वास्थ्य व शिशु स्वास्थ्य की जानकारी के साथ साथ सास बहू में आपसी सामंजस्य, बच्चों में अंतराल तथा छोटे परिवार के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। डॉ नीलम मिश्रा ने सम्मेलन में कहा कि वर्तमान में लड़का लड़की एक समान हैं, क्योंकि लड़कियां भी लड़कों की तरह पढ़ लिखकर उच्च पदों पर कार्य कर रही हैं, और अपने परिवार व माता पिता का नाम रौशन कर रही हैं। इसलिए बालिकाओं को उच्च शिक्षा देना आवश्यक है, ताकि अपने परिवार की अच्छी तरह से परवरिश कर सकें

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!