
सिवनी। मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। इसी क्रम में सिवनी अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (SDOP) के पद पर श्री चंचलेश मरकाम की पदस्थापना की गई है। वे अब तक बालाघाट हॉक फोर्स में पदस्थ थे।
वहीं, सिवनी में SDOP के रूप में सेवाएं दे रहे श्री सचिन परते का तबादला कर उन्हें बालाघाट हॉक फोर्स भेजा गया है।
यह फेरबदल दोनों अधिकारियों के कार्यक्षेत्र की अदला-बदली के रूप में देखा जा रहा है। अब श्री चंचलेश मरकाम सिवनी में कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालेंगे, जबकि श्री सचिन परते बालाघाट हॉक फोर्स में अपनी नई जिम्मेदारी निभाएंगे।
प्रशासनिक आदेश के अनुसार दोनों अधिकारी शीघ्र ही अपने-अपने नए पदों का कार्यभार ग्रहण करेंगे।













