
चौकी रामेश्वर थाना मोघट रोड पुलिस द्वारा प्रतिबंधित आदेश (बाउंड ओव्हर) आदेश का पालन नहीं करने वाले दो अनावेदक को गिरफ्तार कर भेजा जेल।
जिला- खंडवा
खण्डवा पुलिस द्वारा शांति/ कानून व्यवस्था बनाये रखने एवं आगामी त्यौहार को ध्यान मे रखते हुए गंभीर अपराध मे फरार आरोपी, समस्त न्यायालय से जारी स्थाई /गिरफ़्तारी वारंट तमिल, निगरानी/गुंडा बदमाश, जिला बदल बदमाश चैक एवं अन्य अवैध गतिविधी मे संलिप्त व्यक्ति पर लगातार नजर रखते हुए सख्त कार्यवाही कि जा रही है।
इस क्रम मे चौकी रामेश्वर थाना मोघट रोड पुलिस द्वारा अनावेदक क़ासिम पिता मो. रफीक खान नि. रामेश्वर टेकड़ा एवं हर्ष उर्फ़ महुआ पिता संजय बसोड नि. रामेश्वर टेकड़ा थाना मोघट रोड के विरुद्ध शांति व्यवस्था बनाये रखने प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर प्रकरण सिटी मजिस्ट्रेट न्यायालय पेश कर तीन वर्ष के लिए 01-01 लाख रूपये से बाउंड ओव्हर आदेश जारी किया गया था।
अनावेदक द्वारा उक्त आदेश का पालन नहीं करने के कारण थाना मोघट रोड पुलिस द्वारा धारा 141 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 के तहत कार्यवाही कर प्रकरण सम्बंदित न्यायालय मे पेश किया गया न्यायालय द्वारा विधिवत कार्यवाही कर दोनों आवेदक के विरुद्ध जेल वारंट जारी किया गया।
मोघट पुलिस टीम द्वारा आज उक्त वारंट तमिल कर अनावेदक:-
(01) क़ासिम पिता मो. रफीक खान नि. रामेश्वर टेकड़ा
(02) हर्ष उर्फ़ महुआ पिता संजय बसोड नि. रामेश्वर टेकड़ा थाना मोघट रोड
को गिरफ्तार कर जिला जेल खंडवा मे दाखिल किया गया।











