
आगामी मोहर्रम पर्व को ध्यान मे रखते हुए थाना पदमनगर, कोतवाली एवं मोघट रोड थाना प्रभारी द्वारा अपने-अपने क्षेत्र की ताजिया समिति के सदस्य के बीच बैठक आयोजित कर ताजिया,आलम, सवारी भ्रमण रूट निरीक्षण कर दिये आवश्यक दिशा निर्देश।

खंडवा दिनांक 13 जून 2026
खंडवा पुलिस द्वारा कानून/शांति व्यवस्था बनाये रखने आगामी त्यौहार को शांति पूर्वक मनाने हेतु लगातार जन संवाद, संवेदनशील क्षेत्र का भ्रमण, ताजिया आयोजक के साथ बैठक, शांति समिति कि बैठक आयोजित कर, ताजिया भ्रमण रूट का निरीक्षण कर आवश्यक शासन के एवं कानूनी निर्देश से अवगत कराया जा रहा है।
इसी क्रम मे आज दिनांक 13.06.2026 को सी. एस. पी. श्री अभिनव बारंगे एवं थाना प्रभारी पदमनगर, कोतवाली, मोघट द्वारा अपने अपने क्षेत्र मे भ्रमण कर ताजिया एवं सवारी भ्रमण रूट का निरीक्षण, ताजिया स्थापना स्थल जाकर, सवारी एवं ताजिया के साथ भ्रमण करने वाले लोग कि संख्या, समय के सम्बन्ध मे विस्तार पूर्वक चर्चा कि गई।
बैठक में सभी आयोजकों को आगामी त्यौहार के दौरान कानून-व्यवस्था, शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए तथा सभी से प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की अपील की गई एवं निर्देश का पालन नहीं करने पर सख्त कार्यवाही की समझाईस दी गई।












