ताज़ा ख़बरें

प्रदेश की राज्यसभा की तीन सीटों पर भाजपा के निर्वाचित होने पर प्रदेश में उत्साह और उमंग है।

खास खबर

प्रदेश की राज्यसभा की तीन सीटों पर भाजपा के निर्वाचित होने पर प्रदेश में उत्साह और उमंग है।

जिले के जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी ने तीनों निर्वाचित राज्य सभा सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

खंडवा। राज्यसभा के चुनाव में भाजपा द्वारा घोषित तीनों प्रत्याशी तरुण चुग, रजनीश अग्रवाल और महेश केवट निर्विरोध निर्वाचित हुए, जिन्हें निर्वाचन अधिकारी ने राज्यसभा सीट से निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि भाजपा द्वारा घोषित तीनों प्रत्याशी की निर्विरोध विजय पर पूरे प्रदेश में उत्साह है, भाजपा कार्यकर्ता में उत्साह और उमंग है, राज्यसभा की तीसरी सीट के लिए कांग्रेस ने मीनाक्षी नटराजन को प्रत्याशी घोषित किया था जिन्होंने अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत किया था। नामांकन में अपराध की जानकारी छिपाने के कारण चुनाव अधिकारी ने मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द कर दिया। कोई भी चुनाव में नामांकन पत्र एक महत्वपूर्ण कड़ी होता है, जिसमें त्रुटि हो जाने से नामांकन पत्र रद्द हो जाता है, जिससे वह प्रत्याशी चुनाव लड़ने से वंचित हो जाता है।
भाजपा ने राज्यसभा की तीनों सीट जीतकर फिर एक बार इतिहास रचा है। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह एवं क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर राज्यसभा के तीनों नवनिर्वाचित सांसदों के विजय उत्सव में शामिल होकर उन्हें शुभकामनाएं दीं एवं नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद तरुण चुग, रजनीश अग्रवाल एवं महेश केवट का मुंह मीठा कराकर शुभकामनाएं दी। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि भाजपा के तीनों उम्मीदवारो की जीत पर संभाग के प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, जिला प्रभारी अंबाराम कराडा, जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, मंत्री कुंवर विजय शाह, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल,महापौर अमृता अमर यादव, विधायक कंचन मुकेश तंनवे, नारायण पटेल,छाया मोरै पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष कोठारी, राजेश डोंगरे, हरीश कोटवाले, सेवादास पटेल, पुरुषोत्तम शर्मा, जिला महामंत्री धर्मेंद्र बजाज, संतोष सोनी, सूरजपाल सिंह सोलंकी, प्रवक्ता सुनील जैन ने निर्विरोध निर्वाचित भाजपा के तीनों प्रत्याशियों को राज्यसभा सदस्य बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!