ताज़ा ख़बरें

पार्टी संगठन के कार्यों में युवा कार्यकर्ता अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करें, ,प्रदेश अध्यक्ष श्री टेलर,

खास खबर

पार्टी संगठन के कार्यों में युवा कार्यकर्ता अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करें, ,प्रदेश अध्यक्ष श्री टेलर,

युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम आगमन पर युवा शक्ति ने किया जोरदार स्वागत अभिनंदन।

खंडवा। हम सबके लिए गर्व का विषय है की भाजपा हमारे वरिष्ठ जनो एवं कार्यकर्ताओं की बदौलत देश ही नहीं विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है। हमें गर्व है कि देश की जनता एवं पार्टी कार्यकर्ताओं की बदौलत केंद्र के साथ प्रदेश के अनेक प्रांतो में विकास और विश्वास की सरकार चल रही है, भाजपा में युवा मोर्चा रीड की हड्डी के समान है और युवा मोर्चा की भाजपा संगठन में महत्वपूर्ण भूमिका है। यह बात भाजपा के युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने खंडवा प्रवास के दौरान गणेश गौशाला में आयोजित संवाद कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। श्री टेलर ने कहा कि पार्टी संगठन में युवा मोर्चा की महत्वपूर्ण भूमिका है,हम सभी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता भाजपा संगठन द्वारा आयोजित सभी कार्यक्रमों में एवं चुनाव के समय अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करें। श्याम टेलर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी  को बधाई देते हुए कहां की मोदी जी का 2047 मे भारत को पूर्ण विकसित करने का जो सपना और संकल्प है उसे हम सब युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पूर्ण करने में सहयोगी बने। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि भाजपा प्रदेश संगठन द्वारा नियुक्त प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष श्याम टेलर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में प्रवास पर हैं। अपने खंडवा जिले के प्रवेश के दौरान युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर शुक्रवार को जिला मुख्यालय खंडवा शाम 4:00 बजे भोपाल हरदा हरसुद होते हुए पधारे । प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि अध्यक्ष श्याम टेलर का भाजपा जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर के साथ पार्टी पदाधिकारी और युवा शक्ति ने जोरदार स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम टेलर शाम 4:00 बजे खंडवा पहुंचे और सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी एवं महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा पर उन्होंने माल्यार्पण किया, तत्पश्चात भाजपा कार्यालय पहुंचें जहां जिला अध्यक्ष श्री तोमर के साथ ही पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि भाजपा कार्यालय से प्रदेश अध्यक्ष श्री टेलर इंदिरा चौक, बस स्टैंड, मुंबई बाजार, घंटाघर,टाउन हॉल,शनि मंदिर होते हुए गौशाला पहुंचे और गो पूजन के साथ संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके पूर्व शनि मंदिर के पास अभिषेक अग्रवाल के निवास पर लोकतंत्र सेनानियों का उन्होंने सम्मान किया। सवांद कार्यक्रम के पश्चात दादाजी धाम पहुंचे और दर्शन करने के पश्चात शाम 7:30 बजे वे बुरहानपुर के लिए रवाना हो गये। संवाद कार्यक्रम का संचालन एवं आभार युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अनूप पटेल द्वारा किया गया। शहर में कई मंचों से पुष्प वर्षा करते हुए युवा शक्ति ने श्री टेलर का जोरदार स्वागत अभिनंदन किया गया, प्रदेश अध्यक्ष शयाम टेलर के प्रवास के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर , जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी वानखेड़े , ममता बोरसे, जिला महामंत्री धर्मेन्द्र बजाज , पूर्व विधायक देवेंद्र वर्मा, राम दागोंरे, प्रवक्ता सुनील जैन आशीष राजपुत, अनूप पटेल, भारत पटेल, हिमांशु राज, रोहित मिश्रा एवं अनेक कार्यकर्ता, युवा शक्ति व मातृशक्ति उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!