
मनाया सांझी उत्सव
भक्तों नेविभिन्न अनाजों से बनाई सुंदर रंगोली
प्रभु श्रीनाथजी की तस्वीर
खण्डवा//
सांझी उत्सव के निमित्त आज श्री द्वारकाधीश हवेली मंदिर में पुरषोत्तम मास के मनोरथ की श्रृखंला में श्रीनाथजी प्रभु की सुंदर रांगोली विभिन्न अनाज के उपयोग द्वारा बनाई गई और उसके सम्मुख श्री बालकृष्ण प्रभु को विराजित किया गया।इस झांकी के दर्शन कर सभी सनातनी वैष्णव जन अति प्रफुल्लित होते हुए कीर्तन गान कर रहे थे और प्रसाद ग्रहण कर विदा हुए।कल गुरुवार को सूखे मेवे से हिंडोले को सजाकर ठाकोरजी को विराजित किया जावेगा।











