ताज़ा ख़बरें

*सकल जैन समाज ने किया राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग सदस्य का सम्मान*

*प्रियंक कानूनगो का शाल ,मोतीयो की माला,एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर जैन समाज ने किया सम्मान*

*सकल जैन समाज ने किया राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग सदस्य का सम्मान*

*प्रियंक कानूनगो का शाल ,मोतीयो की माला,एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर जैन समाज ने किया सम्मान*

*जैन संतो और आर्यीकाओ की सुरक्षा को लेकर राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने कड़ा रूख अपनाया है।आयोग की खंडपीठ के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने विभिन्न राज्यों में जैन संतों पर बढ़ते हमलो, सड़क दुर्घटनाओं और सुरक्षा में लापरवाही के मामलो का संज्ञान लेते हुए मध्य प्रदेश सहित सात राज्यों के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी किया है ।आयोग ने चार सप्ताह के भीतर एक्शन टेकन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। समाज के सचिव सुनील जैन ने बताया कि विगत दिनों रीवा में सड़क के एक और चल रही जैन आर्यीकाओ माता जी को  तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी थी।इस हादसे में जैन आर्यीका माताजी का मौके पर ही समाधि मरण हो गया था मानव अधिकार आयोग ने माना कि पूर्व में जारी सुरक्षा निर्देशों के बावजूद ऐसी घटना गंभीर लापरवाही को दर्शाती है।राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने संबंधित राज्य सरकारों को जैन संतों के लिए विशेष सुरक्षा, सुरक्षित विश्राम व्यवस्था, और विहार मार्गों पर सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं ।साथ ही राज्यों से विस्तृत जांच कर कार्रवाई प्रतिवेदन आयोग के समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए हैं। समाज के सचिव सुनील जैन ने इसी संबंध में राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग सदस्य प्रियंक कानूनगो के खंडवा आगमन पर शुक्रवार रात महादेवगढ़ में नर्मदा चिंतन एवं मानव अधिकार को लेकर आयोजित गोष्ठी में सकल जैन समाज के पदाधिकारीयो वीरेंद्र जैन भट्टयान ,दिलीप पहाड़िया, सुनील जैन, चंद्र कुमार सांड ,प्रेमांशु जैन ,अभय जैन ,आयुष जैन ,विपुल छाबड़ा, प्रवीण गदीया, मिलन जैन, प्रिंस जैन , विजय जैन आदि ने मोतियों की माला, शाल तथा जैन स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। और आयोग के सदस्य श्री प्रियंक कानूनगो से अनुरोध किया की धर्म प्रभावना के लिए देश भर में विहार करने वाले संतों एवं संतों के साथ होने वाली दुर्घटनाओ पर विराम लगे और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई हो ऐसी मांग की।*

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!