
आगामी मोहर्रम पर्व को ध्यान मे रखते हुए खंडवा शहर के समस्त ताजिया आयोजक की आयोजित की गई बैठक दिये गए आवश्यक दिशा निर्देश।

खंडवा, 04 जून 2026
खंडवा पुलिस द्वार कानून/शांति व्यवस्था बनाये रखने लगातार जन संवाद, संवेदनशील क्षेत्र का भ्रमण कर आम जनता से समन्वय कर आवश्यक शासन के एवं कानूनी निर्देश से अवगत कराया जा रहा है।
इसी क्रम मे आज दिनांक 04.06.2026 को पुलिस नियंत्रण कक्ष खंडवा मे पुलिस एवं प्रशासन द्वारा आगामी मोहर्रम पर्व को ध्यान मे रखते हुए शहर के समस्त ताजिया आयोजक के साथ बैठक आयोजित कर आवश्यक निर्देश दिये गये।
बैठक मे श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक महोदय, सिटी मजिस्ट्रेट महोदय, थाना प्रभारी कोतवाली, थाना प्रभारी मोघट रोड, थाना प्रभारी पदमनगर, चौकी प्रभारी रामनगर, चौकी प्रभारी रामेश्वर तथा नगर निगम एवं विद्युत विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
शहर के समस्त ताजिया आयोजक को समझाइश दी गई कि पूर्व मे जिला शांति समिति की बैठक में लिए गए निर्णय का पूर्णतः पालन करना सुनिश्चित किया जाए, आयोजकों को बताया गया कि 12 फीट से अधिक ऊंचाई का ताजिया नहीं बनाया जाय, ताजिया के चल समारोह में डी. जे. पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे केवल दो बॉक्स की अनुमति प्रदान की जाएगी।
इसके अतिरिक्त निर्देश दिए गए कि प्रत्येक ताजिया समिति अपने ताजिया के साथ कम से कम 20 स्वयंसेवक (वालंटियर) तैनात रखे साथ ही ताजिया की रात्रिकालीन सुरक्षा व्यवस्था के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाना सुनिश्चित किया जाय।
बैठक में सभी आयोजकों को आगामी आयोजन के दौरान कानून-व्यवस्था, शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए तथा सभी से प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की गई।










