
*घनश्याम संतवानी सिंधू सेवा एवं परोपकार समिति के अध्यक्ष बने*
खंडवा।सिंधू सेवा एवं परोपकार समिति (सिंधू भवन) के नए अध्यक्ष घनश्यामदास संतवानी (गन्नू भाई) सर्व सम्मति से निर्वाचित घोषित किए गए।
प्रवक्ता कमल नागपाल ने बताया कि गुरुवार सुबह सिंधू भवन में हुई बैठक में उक्त निर्णय लिया गया।पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर जी एल हिंदुजा ने दूरभाष पर उनका नाम प्रस्तावित किया, जिसका समर्थन मोहन दीवान ने किया।सर्वसम्मति से आगामी तीन वर्षों के लिए अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर समिति के मेठाराम पिंजानी,गोपालदास पमनानी,मोहन दीवान,डॉक्टर जी एल हिंदुजा,ताराचंद जेठवानी,अनिल भगवानदास आरतानी,नरेंद्र लधानी,श्याम हेमवानी,मुकेश चंचलानी,अशोक नावानी,राजेश परचानी, मनोहरलाल संतवानी,किशोर लालवानी,द्वारका मोहनानी,मूलचंद फतवानी,राम वासवानी,जयपाल लालवानी,मनोज गेलानी,चंद्र कुमार वाधवा,कमल नागपाल,संजय सभनानी,महेश कुमार चंदवानी,घनश्याम वाधवा,शत्रुघ्न वासवानी, राजू वाधवा,राजू तीर्थानी और शेखर चंदवानी आदि ने उन्हें बधाई दी।शीघ्र ही वे अपनी शेष कार्यकारिणी घोषित करेंगे।










