ताज़ा ख़बरें

“विश्व पर्यावरण दिवस” के अवसर पर 5 जून को ग्राम सभा का आयोजन होगा

खास खबर

“विश्व पर्यावरण दिवस” के अवसर पर 5 जून को ग्राम सभा का आयोजन होगा

खण्डवा//मध्यप्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार प्रदेश में “विश्व पर्यावरण दिवस” के अवसर पर दिनांक 5 जून 2026 को ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ग्राम सभा में निर्वाचित प्रतिनिधियों, ग्राम पंचायत पदाधिकारियो, स्वयं सहायता समूहों, स्वच्छाग्रहियों, सफाई कर्मचारियों, महिलाओं, युवाओं, अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति परिवारों, कमजोर समूहों, समुदाय आधारित संगठनों और स्थानीय संस्थानों की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित की जाए।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉक्टर नागार्जुन गौड़ा ने बताया कि ग्राम सभा के दौरान जिन प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी उनमें जलवायु परिवर्तन एवं गर्मी से बचाव पर चर्चा, सामुदायिक सहभागिता पर चर्चा, जैव विविधता समिति का सशक्तीकरण पर्यावरण संरक्षण कार्यों की निगरानी पर चर्चा, ग्राम के प्राकृतिक संसाधनों की स्थिति का प्रस्तुतीकरण पर चर्चा,
सामुदायिक सहभागिता पर चर्चा, गांवों, की सार्वजनिक जगहों और जल निकायों को साफ रखने में लोगो की भागीदारी को बढावा देना, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन हेतु घरों में गीला, सूखा, सेनटरी एवं विशेष कचरा पृथ्कीयकरण किये जाने हेतु ग्राम वासियों को प्रेरित कर डोर डू डोर कचरा संग्रहण कर सेग्रीगेशन शेड तक पहुंचाना, ग्रामों में घरेलू एवं संस्थागत शौचालयों की साफ-सफाई हेतु वॉश ऑन व्हील सेवा के संबंध में ग्राम वासियों को जागरूक करना एवं मोबाईल एप डाउनलोड कराना जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!