
थाना जावर पुलिस द्वारा किसान के खेत मे लगी मोटर कैबल चोरी के आरोपी को 35 kg कैबल सहित किया गिरफ्तार
जिला-खण्डवा दिनांक 01.06.26
खंडवा पुलिस द्वारा गंभीर अपराध, चौरी, डकैती जैसे अपराध के आरोपी के विरुद्ध लगातार कड़ी कार्यवाही की जा रही है इसी कड़ी मे थाना जावर मे तैनात FRV को सुचना मिली ग्राम कोलगांव के तालाब के पास कुछ लोगों द्वारा किसानों की मोटर के केबल काटकर ले जा रहे की सुचना मिलते ही पुलिस टीम द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुएघटना की तस्दीक करते करीबन 40 किसानो के मोटर केबल की वायर कटी मिली तथा मौक़े पर एक यूरिया की थैली मे करीबन 35 kg केबल वायर के टुकड़े मिलने पर आरोपी रफीक पिता सईद एवं अन्य के विरुद्ध अप. क्र.125/26 धारा 303(2) bns का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
विवेचना के दौरान आरोपी रफीक के कब्जे से 35 kg केबल वायर जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।













