
*माहेश्वरी समाज खण्डवा ने किया वैष्णवी बाहेती का सम्मान*
*वैष्णवी बाहेती का कलर्स के धारावाहिक डॉ आरंभिक में हुआ चयन*
खण्डवा।वैष्णवी सचिन बाहेती उम्र 16 वर्ष निवासी पदमनगर कावेरी स्टेट खण्डवा का कलर्स टी वी के डॉ आरंभिक धारावाहिक में मुख्य किरदार डॉ आरंभिक की बेटी के रोल के लिए चयन हुआ।सुनील जैन व नारायण बाहेती ने बताया कि वैष्णवी शूटिंग के लिये 10 जून को मुम्बई जाएगी।साथ ही वैष्णवी का इंडिया बिगेस्ट टी वी रियलिटी शो में भी सिलेक्शन हुआ। जिसका एंड टी वी ,ज़ी पंजाबी,व जलवा पर प्रसारण होगा। इन महत्वपूर्ण उपलब्धियों के लिए जिला माहेश्वरी महिला संगठन माहेश्वरी समाज खण्डवा द्वारा सम्मान किया गया।वैष्णवी ने एंजल प्लेनेट स्कूल में भी प्रभावी नाटकों व सांस्कृतिक आयोजनों में प्रस्तुति दी।माहेश्वरी समाज खण्डवा द्वारा आयोजित सांस्कृतिक आयोजनों में भी अपनी कला का प्रदर्शन किया।इस अवसर पर जिला माहेश्वरी महिला संगठन पदाधिकारियों के साथ ही माहेश्वरी समाज के नारायण बाहेती, मनीष भदादा ,अनिल बाहेती, सतीश बाहेती, समाजसेवी सुनील जैन ,गोपाल बाहेती,व गणमान्य जन उपस्थित रहे।












