
पुलिस कंट्रोल रूम मे पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा आयोजित की गई कोर्ट मोहर्रिर की बैठक दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश
खंडवा, 26 मई 2026
पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा कंट्रोल रूम मे कोर्ट मोहर्रिर की बैठक का आयोजन किया गया बैठक मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री महेंद्र तरनेकर एवं जिले के समस्त कोर्ट मोहर्रिर उपस्थित रहे, जिले की समस्त न्यायालय मे विचाराधीन प्रकरणो के सम्बन्ध मे, न्यायालय से जारी समन/ वारंट के निराकरण एवं तमिल करने की समस्या के सम्बन्ध मे चर्चा की गई।
बैठक मे समस्त कोर्ट मोहर्रिर को विचाराधीन प्रकरण की लगातार लोक अभियोजन अधिकारी से समन्वय कर, समंस/वारंट की समय पर तमिल कर शीघ्र निराकरण कराने, कोई समस्या होने पर वरिष्ठ अधिकारी को अवगत कराकर प्रकरण के निराकरण करने, सभी अपनी अपनी कोर्ट का रजिस्टर संधारित करने, प्रत्येक प्रकरण के निराकरण की स्थिति की जानकारी रखने, निराकरण की स्थिति की जानकारी अपने थाना प्रभारी को अवगत कराने, साथ ही थाना मे लंबित खात्मा खार्जी के निराकरण करने, साथ ही अच्छा कार्य करने वाले कर्मचारी को पुरस्कृत करने एवं सभी कर्मचारी को टीम के रूप मे काम करने के निर्देश दिये गये।







