
पुलिस लाइन खंडवा का निरीक्षण, व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के दिए निर्देश
खंडवा 26 मई 2026
पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री अगम जैन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री महेंद्र तारणेकर द्वारा दिनांक 26.05.2026 को पुलिस लाइन खंडवा का भ्रमण एवं निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस लाइन परिसर में स्थित विभिन्न शाखाओं, बैरकों एवं व्यवस्थाओं का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए।
भ्रमण के दौरान एसएफ बैरक, एसएफ मेस, पुलिस जिम, पुलिस ग्राउंड, पुलिस लाइन स्थित रहवासी क्षेत्र, अन्य बैरिकों सहित समस्त परिसर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय परिसर की स्वच्छता, अनुशासन, सुरक्षा व्यवस्था, रखरखाव, आवासीय सुविधाओं एवं पुलिस कर्मियों हेतु उपलब्ध मूलभूत व्यवस्थाओं, बैरकों में साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था एवं रहने की सुविधाओं को और अधिक व्यवस्थित एवं सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही जवानों के स्वास्थ्य एवं फिटनेस को दृष्टिगत रखते हुए जिम एवं खेल मैदान की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने तथा नियमित रूप से खेल एवं व्यायाम गतिविधियां संचालित किए जाने के निर्देशित किया गया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस ग्राउंड की स्थिति का अवलोकन करते हुए नियमित परेड, शारीरिक प्रशिक्षण एवं अनुशासनात्मक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर जोर दिया गया। अधिकारियों द्वारा पुलिस लाइन परिसर में वृक्षारोपण, स्वच्छ वातावरण एवं हरित परिसर विकसित करने संबंधी निर्देश भी दिये गये।
लाइन परिसर की व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़, व्यवस्थित एवं अनुशासित बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए। साथ ही समस्त व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग कर समय-समय पर निरीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
पुलिस विभाग की आधारभूत इकाई है, अतः यहां की व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित एवं आदर्श होना अत्यंत आवश्यक है, जिससे पुलिस कर्मियों को बेहतर वातावरण प्राप्त हो पूर्ण क्षमता एवं उत्साह के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकें।







