ताज़ा ख़बरें

कथा की प्रचार समिति द्वारा कथा कवरेज के न्यूज़ पेपर दीदी कृष्ण प्रिया जी को सौंपे।

खास खबर

कथा की प्रचार समिति द्वारा कथा कवरेज के न्यूज़ पेपर दीदी कृष्ण प्रिया जी को सौंपे।

दीदी ने प्रचार समिति एवं मीडिया के बंधुओ का कथा कवरेज के लिए माना आभार।

खंडवा। पूर्व निमाड़ सामाजिक सांस्कृतिक सेवा समिति कई वर्षों से सामाजिक दायित्व सेवा कार्यों एवं धार्मिक अनुष्ठानों के लिए कार्य कर रही है। दादाजी की नगरी खंडवा में पहली बार समिति द्वारा धर्म की प्रभावना हेतु वृंदावन की प्रसिद्ध संत दीदी कृष्ण प्रिया जी के मुखारविंद से पांच दिवसीय नानी बाई रो मायरो कथा का सफल आयोजन संपन्न हुआ। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने चार-चार घंटे बैठकर कथा का अमृत पान किया। समाजसेवी व समिति के सदस्य सुनील जैन ने बताया कि समिति संयोजक आशीष चटकेले एवं पर्दे के पीछे रहने वाली पूरी टीम ने 5 दिनों तक कथा में अपना सहयोग प्रदान किया। जिससे कथा का शानदार सफल आयोजन सफल हुआ। कथा समिति में प्रचारक के रूप में सुनील जैन, नारायण बाहेती, भूपेंद्र सिंह चौहान, गोपाल गीते, संतोष मालवीय ने भी कथा के कवरेज में अपनी भूमिका निभाई और खंडवा के मीडिया साथियों ने शानदार तरीके से अपने न्यूज़पेपरो, यूट्यूब और सोशल मीडिया पर कथा को प्रचारित कर धर्म की प्रभावना जन जन तक पहुंचाई। सुनील जैन ने बताया कि कथा विसर्जन पश्चात शुक्रवार रात्रि में दीदी कृष्ण प्रिया जी वृंदावन के लिए रवाना हुई रेलवे स्टेशन पर समिति एवं कथा संयोजक आशीष चटकेले, भूपेंद्र सिंह चौहान, सुनील जैन, नारायण बाहेती, गोपाल गीते द्वारा 7 दिनों तक न्यूज़ पेपर में लगी खबरों की कटिंग एवं न्यूज़ पेपर दीदी कृष्ण प्रिया जी को सौपे। इस अवसर पर संत देवी श्री ने कहा कि कथा में हजारों श्रद्धालुओं ने कथा का रसपान किया, लेकिन मीडिया के माध्यम से आप सभी ने जो कथा को प्रचारित किया जिसके माध्यम से कथा का सारांश जन-जन तक पहुंचा यह भी एक धर्म प्रभावना का मुख्य केंद्र है, इसी प्रकार धर्म की प्रभावना सदैव आपके माध्यम से होती रहे यही प्रभु से प्रार्थना हें।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!