ताज़ा ख़बरें

नेशनल लोक अदालत के लिए बीमा कंपनियों के साथ बैठक संपन्न

खास खबर

नेशनल लोक अदालत के लिए बीमा कंपनियों के साथ बैठक संपन्न

खण्डवा//आगामी 9 मई 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकाधिक मोटर दुर्घटना दावा प्रकरणों के निराकरण के उद्देश्य से जिला न्यायालय में बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक द्वितीय जिला न्यायाधीश अनिल चौधरी की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संपन्न हुई। बैठक में विशेष रूप से मोटर दुर्घटना दावा प्रकरणों का अधिकतम संख्या में निराकरण सुलह समझौता नीति के आधार पर किए जाने पर जोर दिया गया।
न्यायाधीश श्री चौधरी ने निर्देशित किया गया कि ऐसे प्रकरणों को प्राथमिकता से चिन्हित किया जाए जिनमें बीमा कंपनी की शर्तों का कोई उल्लंघन नहीं है, ताकि उन्हें आपसी सुलह एवं समझौते के माध्यम से शीघ्रता से निराकृत किया जा सके। इस दौरान सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पीयूष भावे एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी दिलावर सिंह भी उपस्थित रहे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न बीमा कंपनियों के प्रबंधक एवं नोडल अधिकारी भी बैठक में शामिल हुए। , बैठक मे न्यायाधीश श्री चौधरी ने बीमा कंपनी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित प्रकरणों का लोक अदालत के माध्यम से सुलहपूर्वक निराकृत कराने के लिए सक्रिय प्रयास करें, ताकि पक्षकारों को त्वरित एवं सुलभ न्याय प्राप्त हो सके।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!