प्रधान डाकघर खंडवा में 9 मई को आधार अपडेशन कैंप लगेगा
—
खण्डवा//प्रधान डाकघर खंडवा के डाकपाल ने बताया कि आगामी 9 मई को प्रधान डाकघर में आधार नामांकन एवं अपडेशन के लिए विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा। उन्होंने नागरिकों से अनुरोध किया है कि 9 मई शनिवार को सुबह 8 बजे से सायं 6 बजे तक खंडवा प्रधान डाकघर में आधार नामांकन एवं अपडेट हेतु लगे शिविर का लाभ उठाएं। इस शिविर में नागरिकगण अपने आधार कार्ड में आवश्यक संशोधन जैसे नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, बायोमेट्रिक आदि आसानी से अपडेट करवा सकते हैं। यह सुविधा भारत सरकार द्वारा निर्धारित शुल्क पर उपलब्ध रहेगी। अभियान के दौरान संबंधित डाकघरों में अतिरिक्त व्यवस्थाएं भी की गई हैं, ताकि अधिक से अधिक नागरिकों को शीघ्र एवं सुगम सेवा प्रदान की जा सके। उन्होंने बताया कि 9 मई के आधार नामांकन एवं अपडेशन के विशेष शिविर के लिए 7 एवं 8 मई को डाकघर में टोकन प्रदान किए जायेंगे। अतः इस अवसर का लाभ उठाते हुए अपने आधार से संबंधित कार्य समय पर पूर्ण कराएं।









