ताज़ा ख़बरें

पुनासा में “नारी शक्ति वंदन” कार्यक्रम सम्पन्न

पुनासा में “नारी शक्ति वंदन” कार्यक्रम सम्पन्न

एकीकृत बाल विकास विभाग, पुनासा द्वारा परियोजना कार्यालय पुनासा में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी श्री राजेंद्र सिंह सोलंकी ने उपस्थित महिलाओं को महिला अधिकारों, विभिन्न महिला कानूनों एवं सामाजिक सशक्तिकरण के विषय में जानकारी दी। उन्होंने इस अवसर पर नारी शक्ति वंदन अधिनियम के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान कक्षा 10वीं एवं 12वीं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाली प्रतिभाशाली बालिकाओं को सम्मानित किया गया। श्री सोलंकी ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना, आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना तथा समाज में सम्मानजनक स्थान दिलाना था।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!