उत्तर प्रदेशबहराइच

घाघरा पुल के पुनर्निर्माण के चलते बदली यातायात व्यवस्था एसपी ने चहलारी घाट पुल का किया निरीक्षण

बहराइच(रिपोर्ट मोहम्मद फिरोज)। लखनऊ-बहराइच मार्ग पर स्थित घाघरा पुल के पुनर्निर्माण कार्य के दृष्टिगत भारी वाहनों के आवागमन को अस्थायी रूप से प्रतिबंधित किए जाने के क्रम में जनपद पुलिस द्वारा वैकल्पिक यातायात व्यवस्था को प्रभावी रूप से लागू करने हेतु सघन निरीक्षण एवं व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। इसी क्रम में आज दिनांक 15.04.2026 को पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा बहराइच-सीतापुर मार्ग पर स्थित चहलारी पुल एवं उससे संबंधित वैकल्पिक मार्गों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान यातायात संचालन, मार्ग की स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था एवं संभावित जाम बिंदुओं का गहन अवलोकन किया गया।

महोदय द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वैकल्पिक मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए तथा यातायात का सुचारु एवं सुरक्षित संचालन प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। साथ ही, मार्गों पर संकेतक बोर्ड, बैरिकेडिंग एवं आवश्यक दिशा-निर्देशों की स्पष्ट व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए गए, जिससे वाहन चालकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। जनसामान्य एवं विशेषकर भारी वाहन चालकों से अपील की जाती है कि वे प्रशासन द्वारा निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें तथा यातायात नियमों का पालन करते हुए पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी महसी पवन कुमार, क्षेत्राधिकारी यातायात राज सिंह, यातायात प्रभारी व थानाध्यक्ष हरदी भी उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!