
रिपोर्टर = भव्य जैन
झाबुआ, 13 अप्रैल 2026
दिलीप सिंह भूरिया शासकीय आदर्श स्नातकोत्तर महाविद्यालय, झाबुआ में नारी शक्ति पखवाड़ा के अंतर्गत विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. पी.के. उछावर द्वारा दीप प्रज्वलन एवं स्वागत उद्बोधन के साथ हुआ।
अपने संबोधन में प्राचार्य ने कहा कि वर्तमान समय में महिलाओं का सशक्त होना समाज और राष्ट्र के समग्र विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने एवं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. राकेश बघेल ने नारी शक्ति एवं महिला अधिकारों के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शिक्षा और जागरूकता के माध्यम से ही महिलाएं अपने अधिकारों की रक्षा कर सकती हैं और समाज में सशक्त भूमिका निभा सकती हैं।
इस अवसर पर छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए महिला सशक्तिकरण, समान अधिकार और आत्मरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन संयोजक प्रो. भारती जमरा द्वारा किया गया, जबकि आभार प्रदर्शन प्रो. प्रगति मिमरोट ने किया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त सहायक प्राध्यापक, अतिथि विद्वान एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
यह पखवाड़ा छात्राओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा













