ताज़ा ख़बरें

किल्लौद में कांग्रेस की नवीन ब्लॉक कमेटी ,ग्राम पंचायत ,मंडलम, सेक्टर कार्यसमिति का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

खास खबर

किल्लौद में कांग्रेस की नवीन ब्लॉक कमेटी ,ग्राम पंचायत ,मंडलम, सेक्टर कार्यसमिति का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

खंडवा/ग्राम गरबड़ी में कांग्रेस पार्टी की नवनियुक्त जिला कार्यसमिति की घोषणा के बाद ग्राम गरबड़ी में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे जिले में राजनीतिक गतिविधियां तेज नजर आईं।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्रामीण जिलाध्यक्ष उत्तमपाल सिंह पुरनी ने की। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि संगठन ने जिन कार्यकर्ताओं पर भरोसा जताया है, अब उनकी जिम्मेदारी है कि वे पार्टी की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाएं।
घोषित सूची के अनुसार किल्लौद से जिला कांग्रेस कमेटी में जिला महामंत्री पद पर आनंद सिंह कलम, जिला सचिव शैलेंद्र सिंह तोमर ,सोशल मीडिया प्रभारी प्रदीप राठौर को नियुक्त किया गया है। मंडलम अध्यक्ष के रूप में शेर सिंह तोमर, रमेश चौहान ,जितेन्द्र देवड़ा और ग्राम पंचायत अध्यक्ष, अमरचंद मीणा, गोविंद बरमलाए ,चेनसिंग ठाकुर, अभिमन्यु सेन, बसंत मिश्रा, मोहन चौहान ,यशपाल सिंह, आधार अंबाखाल ,पंकज देवड़ा को जिम्मेदारी दी गई है।
/समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस प्रभारी डॉ रामकिशोर दोगने ,पूर्व विधायक ठा. राजनारायण सिंह पुरनी,ग्रामीण जिला अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह पद नहीं, बल्कि बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए किसानों और जनता की आवाज तक पहुंचाना होगा।
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन साईं हरदा ,पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण पवार, बद्री पटेल सांगवा खिरकिया, बलॉक अध्यक्ष शंकर सिंह सोलंकी, आशुतोष कोठारी , खंडवा संगठन महासचिव धर्मेंद्र सिंह राठौड़, ब्लॉक अध्यक्ष संजू पटेल, खालवा ब्लाक अध्यक्ष बसंत पवार ,गोविंद पटेल, तोताराम पटेल ,श्यामलाल राठौर, गोपाल छोगमल चौहान पवार ,जीवन शर्मा,अर्जुन बंटी राठौर, असलम खान, संदीप राजपूत, विनोद साईवाल,
ब्लॉक अध्यक्ष गिरवर सिंह पवार, युवा ब्लॉक हेमंत राठौड़ सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन नगिन चंद्र जैन ने किया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!