ताज़ा ख़बरें

कलेक्टर श्री गुप्ता ने एचपीवी टीकाकरण केन्द्र का किया निरीक्षण

खास खबर

कलेक्टर श्री गुप्ता ने एचपीवी टीकाकरण केन्द्र का किया निरीक्षण

खण्डवा//सर्वाइकल कैंसर से बचाव के उद्देश्य से एचपीवी टीकाकरण अभियान जारी है। इस अभियान के तहत 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को एचपीवी व्हेक्सीन के टीके लगाये जा रहे हैं। शुक्रवार को #कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने केन्द्रीय विद्यालय खण्डवा में एचपीवी टीकाकरण कार्य का निरीक्षण किया और टीका लगवा रही किशोरियों से चर्चा कर टीकाकरण के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर श्री गुप्ता ने यूविन पोर्टल के माध्यम से किया जा रहा पंजीयन की प्रक्रिया के संबंध में कर्मचारियों से जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने टीकाकृत किशोरियों को वैक्सीनेशन प्रमाण पत्र भी प्रदान किए। कलेक्टर श्री गुप्ता ने इस अवसर पर सभी पालकों से अपील की वे अपनी किशोरी बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर की बीमारी से बचाने के लिये एचपीवी टीका जरूर लगवायें। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा, नोडल अधिकारी शहरी क्षेत्र डॉ. रश्मि कौशल, डॉ. योगेश शर्मा, केन्द्रीय विद्यालय के प्राचार्य भी उपस्थित थे।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!