उर्वरक का अग्रिम भंडारण करें किसान , ई-टोकन के माध्यम से उर्वरक प्राप्त करना हुआ आसान
—
खण्डवा#कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने किसानों से अपील की है कि वे अपनी जरूरत के मुताबिक रासायनिक उर्वरकों का अग्रिम भंडारण करें, ताकि उर्वरक की आवश्यकता के समय उन्हें परेशानी ना हो। उन्होंने बताया कि 1 अप्रैल से उर्वरक का शतप्रतिशत वितरण ई-टोकन के माध्यम से ही किया जाना है। कृषि और सहकारिता विभाग के अधिकारी कर्मचारियो को निर्देश दिए गए हैं कि वे किसानों के बीच पहुंचकर, उन्हें उर्वरक के अग्रिम भंडारण के लिए प्रेरित करें। कलेक्टर श्री गुप्ता ने सभी पटवारी, ग्राम रोजगार सहायक और पंचायत सचिवों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने क्षेत्र के सभी किसानों के ई-टोकन बनवाएं, ताकि किसान भाई आसानी से उर्वरक प्राप्त कर सकें। इसके लिए अधिकारी कर्मचारियों की ग्रामवार ड्यूटी लगाई है।













