ताज़ा ख़बरें

*स्वच्छता स्वाभिमान अभियान अंतर्गत स्वच्छता वाहन एवं नारी शक्ति वंदन रैली आयोजित*

खास खबर

*स्वच्छता स्वाभिमान अभियान अंतर्गत स्वच्छता वाहन एवं नारी शक्ति वंदन रैली आयोजित*
खण्डवा// स्वच्छता स्वाभिमान अभियान के अंतर्गत आज नगर पालिक निगम खंडवा द्वारा स्वच्छता वाहन रैली एवं नारी शक्ति वंदन रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया।

*जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति*
इस अवसर पर महापौर के साथ एमआईसी सदस्य श्री विक्की भांवरे, श्री सोमनाथ काले, पार्षद श्री पालीवाल जी, आयुक्त श्रीमती प्रियंका रजावत, उपायुक्त श्री एस.आर. सिटोले सहित निगम के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

*60 कचरा संग्रहण वाहनों की सहभागिता से निकली जागरूकता रैली*
रैली में कुल 60 स्वच्छता वाहनों ने सहभागिता की। सभी वाहन पंक्तिबद्ध रूप से नगर में संचालित हुए, जिससे नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश प्रसारित हुआ।

*गीला-सूखा कचरा पृथक्करण का दिया संदेश*
प्रत्येक वाहन में एक ओर नीले एवं दूसरी ओर हरे रंग का ध्वज लगाया गया था, जो गीले एवं सूखे कचरे के पृथक्करण का प्रतीक है। यह पहल नागरिकों को स्रोत पर ही कचरा अलग करने हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से की गई।

*रैली का निर्धारित मार्ग*
रैली का प्रारंभ जोन क्रमांक 01 से होकर ओवरब्रिज, जलेबी चौक, निगम के पीछे की सड़क, एसबीएम कार्यालय मार्ग से होते हुए पुनः जोन क्रमांक 01 पर समापन हुआ।

*कल दिनांक 14/04/26 का कार्यक्रम*
नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा के अंतर्गत कल नगर में संचालित पिंक टॉयलेट का निरीक्षण किया जाएगा, जिससे महिलाओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं का मूल्यांकन किया जा सके।

*निगम की नागरिकों से अपील*
नगर पालिक निगम खंडवा समस्त नागरिकों से अपील करता है कि वे स्वच्छता को जन आंदोलन बनाते हुए अपने घरों से निकलने वाले गीले एवं सूखे कचरे का पृथक्करण सुनिश्चित करें।
स्रोत पर कचरा पृथक्करण अपनाकर न केवल शहर को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाया जा सकता है, बल्कि स्वच्छ सर्वेक्षण में खंडवा की रैंकिंग को भी बेहतर किया जा सकता है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!