ताज़ा ख़बरें

भाजपा जनो ने बाबा साहब की जयंती पर उन्हें याद कर उनकी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण।

खास खबर

भाजपा जनो ने बाबा साहब की जयंती पर उन्हें याद कर उनकी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण।

खंडवा। बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। शहर में अलग-अलग संगठनों व राजनैतिक दलों, महाविद्यालयों द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर बाबा साहेब की चित्र व प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। सुबह से लेकर रात तक बाबा साहेब की प्रतिमा पर अनुयायियों का तांता लगा रहा। बाबा साहेब के अनुयायियों द्वारा वाहन रैली निकाली गई। रास्ते भर रैली में शामिल लोगों का स्वागत सामाजिक संगठनों द्वारा पुष्पवर्षा कर किया गया। रैली में सामाजिक बंधु बड़ी संख्या में आदिवासी नृत्य करते हुए चल रहे थे। रैली का समापन जिला अस्पताल स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण कर मंचीय कार्यक्रम के साथ हुआ। भाजपाजनों ने भी बाबा साहब को माल्यार्पण कर किया नमन भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर बाबा साहब की जन्म जयंती पूरे देश के साथ जिला मुख्यालय खंडवा में भी उन्हें याद कर मनाई गई, प्रदेश संगठन के दिशा निर्देश पर बाबा साहब की जन्म जयंती जिला मुख्यालय मंडल एवं प्रत्येक बूथ स्तर पर बनाई गई । इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन करते हुए उनके किए गए कार्यों उपस्थित जनों को बताया गया। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि भाजपा अजा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विक्की बावरे के नेतृत्व में इंदिरा चौक स्थित भाजपा कार्यालय से वाहन रैली शहर के विभिन्न भागों से होकर जिला अस्पताल के सामने अंबेडकर चौक प्रतिमा स्थल पर पहुंची जहां बाबा साहब अमर रहे, संविधान की रक्षा कौन करेगा हम करेंगे हम करेंगे के उद्घोष के साथ भाजपा के जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, महापौर अमृता अमर यादव,विधायक कंचन मुकेश तनवे, जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी सुदेश वानखेड़े,विधायक प्रतिनिधि मुकेश तनवे और देवेंद्र वर्मा सही पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।  प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि प्रतिमा स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, महापौर अमृता यादव, विधायक कंचन तंनवे, जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी सुदेश वानखेडे,पूर्व विधायक देवेंद्र वर्मा, मुकेश तनवे धर्मेंद्र बजाज हरीश कोट वाले ने भी संबोधित करते हुए कहा कि सामाजिक समरसता के भाव के साथ संविधान के निर्माता बाबा साहब ने अपने जीवन को जिया, आज हमारा देश उनके द्वारा निर्मित संविधान का पालन करते हुए उसके अनुरूप कार्य कर रहा है। महिलाओं को भी पुरुष के समान अधिकार मिले इसीलिए उन्होंने महिलाओं को भी आगे बढने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम का संचालन करण बिलाल ने किया।आभार विक्की भावरे ने माना।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!