जिले मे आबकारी एक्ट के प्रकरण में 04 आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 44 वाहन चालकों के विरुद्ध एम. व्ही. एक्ट के तहत की गई कार्यवाही
जिले मे 10 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
खंडवा, 13 अप्रैल 2026
पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर के मार्गदर्शन में दिनांक 11.04.2026 को अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए थाना जावर मे आरोपी नगीन पिता झंडु योगी उम्र 45 साल निवासी ग्राम तलवडिया थाना जावर के कब्जे से अवैध 25 क्वार्टर प्लेन देशी शराब के कीमती 1200/-रूपये की जप्त की गई एवं आरोपी नगीन पिता झंडु योगी उम्र 45 साल निवासी ग्राम तलवडिया थाना जावर के कब्जे से अवैध 25 क्वार्टर प्लेन देशी शराब के कीमती 1200/-रूपये की जप्त की गई। थाना मूंदी के आरोपी जितेन्द्र पिता नैनसिंह बघेल जाति कोरकु उम्र 21 साल नि. गुलगांव रैय्यत के कब्जे से 08 ली. हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब जप्त की जप्त की गई| थाना मांधाता के आरोपी रामदास पिता बाप्या उम्र 40 साल जाति भील निवासी नरलाय के कब्जे से अवैध 22 क्वार्टर देशी प्लेन मदिरा कुल कीमती 1760/- रुपये का विधिवत जप्त किया गया। उपरोक्त सभी आरोपियों के विरुद्ध मे धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
दिनांक 11.04.2026 को जिला खंडवा में समस्त थाना प्रभारियों एवं यातायात थाना द्वारा यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालको के विरुद्ध बिना नंबर प्लेट, तीन सवारी, बिना हेलमेट, सीटबेल्ट न लगाने वाले, तेज गति, बिना एच.एस.आर.पी, बिना वैध बीमा वाले वाहनों तथा अन्य यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले कुल 44 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत कार्यवाही की गई एवं समन शुल्क 18700/-रुपये वसूल किए गए है। उप पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा जिले के समस्त नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है।
जिले के विभिन्न थानो मे दिनांक 11.04.2026 को 10 कुल असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। धारा 126/135 BNSS के तहत 08 प्रकरणों में 08 अनावेदकों के विरुद्ध, धारा 170 BNSS के तहत 02 प्रकरणों में 02 अनावेदकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। जिले में कुल 03 अनावेदकों के विरुद्ध बाउंड ओवर की कार्यवाही की गई है।
2,503 2 minutes read












