
खंडवा में आयोजित पंचकल्याणक में अमेरिका, इंदौर और खिड़किया से भी प्रतिष्ठित होने आई हैं प्रतिमाएं
खंडवा। जैन धर्म में एक बड़े धार्मिक अनुष्ठान के रूप में पंचकल्याणक महोत्सव बड़े स्तर पर आयोजित होते हैं 5 दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में मुनि संघ के सानिध्य में एवं प्रतिष्ठाचार्य के मार्गदर्शन एवं धार्मिक क्रियायो के माध्यम से पाषाण एवं अष्टधातु की प्रतिमाएं परमात्मा का रूप लेती है। समाज के सचिव सुनील जैन ने बताया कि संगमरमर एवं अष्टधातु की है प्रतिमाए राजस्थान एवं जयपुर से ऑर्डर पर निर्मित होकर बनवा जाती है जिसमें काफी समय लगता है। हर्ष का विषय है कि मुनि श्री आदित्य सागर जी महाराज के ससंध सानिध्य में खंडवा में चल रहे हैं पंचकल्याणक महोत्सव में बजरंग चौक स्थित महावीर दिगंबर जैन मंदिर की पांच प्रतिमाओं के साथ जैन समाज ऑफ कोलोराडो डेनवर अमेरिका जैन मंदिर के लिए पार्श्वनाथ, मूनीसूव्रत एवं महावीर भगवान की प्रतिमाएं खंडवा में प्रतिष्ठित होने के लिए आई हुई है। साथ ही इंदौर जैन समाज के मंदिरों की चार जीन प्रतिमाएं एवं खिडकिया जैन मंदिर से मुनीसुव्रत नाथ भगवान की प्रतिमा भी पंचकल्याणक में प्रतिष्ठित होने खंडवा पहुंची है, विधि विधान के साथ यह प्रतिमाएं प्रतिष्ठित हो रही है।












