
*जन्म शताब्दी वर्ष 2026 के अनुयाज ओर आगामी कार्यक्रमों की हुई गोष्ठी*
खण्डवा//
अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज के निर्देशन पर शक्ति पीठ खंडवा पर आज गायत्री शक्तिपीठ खंडवा पर जिला समन्वय समिति एवं तहसील समन्वय समिति की विचार गोष्ठी रची गई, जिसमे गोष्ठी में आगामी वर्ष भर के कार्यक्रमों के लिए कार्यकर्ताओं ओर गायत्री परिजनों को कार्य करने के लिए उत्साहित किया गया यह सभी आयोजन मां भगवती देवी शर्मा एवं अखंड दीप जन्म शताब्दी समारोह 2026 के अनुयाज ओर परम् पूज्य गुरुदेव पंडित श्री राम शर्मा आचार्य जी के सानिध्य में चलाया जा रहा है जो कि घर घर व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़े गए हैं, तहसील में प्रत्येक गांव प्रत्येक वार्ड में पंच कुंडी महायज्ञ, नौ कुंडिय महायज्ञ, दीप महायज्ञ एवं मंडलों का गठन करने का संकल्प सभी को दिलाया गया। यह जानकारी गायत्री परिवार के मीडिया प्रभारी श्री देवा भावसार ने दी उन्होंने बताया कि इस गोष्ठी का जिसका उद्देश्य अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा चलाएं जा रहे अभियान धर्म की रक्षा हेतु सभी भाई बहनों को धर्म से जोड़ना एवं हिंदू धर्म को सुरक्षित ओर शसक्त मजबूत रखने हेतु एक अनोखा प्रयास किया जा रहा है जो परिजन गायत्री परिवार से जुड़े हुए हैं जो प्रतिदिन साधना,आराधना, ध्यान,उपासना करते हुए सुख में जीवन जी रहे हैं इसी क्रम में अतः आप सभी से भी निवेदन है कि अपने मोहल्ले में अपनी कॉलोनी में अपने गांव में पंच कुंडी यज्ञ दीप महायज्ञ एवं मंडलों के गठन हेतु गायत्री परिवार समन्वय समिति के प्रभारी श्री मोहन सिंह चौहान एवं गायत्री परिजन मंडल प्रभारी से अपने क्षेत्र में कार्यक्रम ओर यज्ञ करवाते हुए मंडलों का गठन करवा कर धर्म की रक्षा हेतु आगे आए, गायत्री परिवार से जुड़े रहे। इस शुभ अवसर पर गायत्री परिजन श्री आशीष पटेल, श्री जगदीश समेडिया, श्री आनंदीलाल जी सोनी, राजेंद्र बिल्लौरे, आर के सोनी, अजय गुप्ता, अनिल यादव, अनंतराम कुमरावत, राम कैलाश, श्रीमती अनिता नागर, उमा सोलंकी, निर्मला पटेल, अरुणा शर्मा, संगीता पटेल, नरेश पाल, जगदीश पटेल, प्रेम मालवीय, मुकेश मालवीय, दयाराम, जितेंद्र सिंह, संजय सिंह, अनिल राठौर, अन्य परिजन उपस्थित रहें। सभी भाईयों बहनों को गायत्री मंत्र से संकल्प दिलाया गया।।











