कृषि निर्यात जागरूकता विषय पर सेमिनार 7 अप्रैल को
—
खण्डवा//पं.भगवंतराव मण्डलोई कृषि महाविद्यालय में मंगलवार 7 अप्रैल को कृषि निर्यात जागरूकता विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में मुंबई के निर्यातक श्री जलज मोहन पिंगले एवं दुबई के श्री चंद्रशेखर जाधव, नासिक के श्री सुनील पाटिल एवं भाग्यश्री पाटिल मुख्य वक्ता के रूप में सम्बोधित करेंगे। यह कार्यक्रम प्रातः 11 बजे से आयोजित किया गया है। अपर कलेक्टर श्रीमती सृष्टि देशमुख गौड़ा ने बताया कि इस कार्यशाला में निर्यात के अवसर, वेयरहाउसिंग, निर्यात हेतु छंटाई एवं पैकेजिंग तथा “विदेशी खरीददार कैसे खोजें” विषय पर विशेषज्ञ वक्ता जानकारी देंगे।










