ताज़ा ख़बरें

जिले मे आबकारी एक्ट के प्रकरण में 06 आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही

खास खबर

जिले मे आबकारी एक्ट के प्रकरण में 06 आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 14 वाहन चालकों के विरुद्ध एम. व्ही. एक्ट के तहत की गई कार्यवाही
जिले मे 14 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
खंडवा, 03 अप्रैल 2026
पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर के मार्गदर्शन में दिनांक 02.04.2026 को कुल 14 गिरफ़्तारी वारंट, 22 जमानती वारंट एवं 39 समंस जिले के विभिन्न थानो के द्वारा अलग-अलग न्यायालय के तामील किये गए।
दिनांक 02.04.2026 को अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए थाना पंधाना के आरोपी विधेय पिता महेन्द्र चौहान उम्र 45 साल निवासी डोंगरगांव के कब्जे से अंग्रेजी शराब कुल 5 लीटर कीमती 2700/-रूपये की जप्त की गई, आरोपी धुंधरिया पिता देवा सोलंकी उम्र 48 साल निवासी राजौरा के कब्जे से देशी प्लेन शराब के कुल 28 क्वार्टर कीमती 2520/-रूपये की जप्त की गई एवं आरोपी मुलचंद पिता कन्हैया मेघवाल उम्र 47 साल निवासी ग्राम लिंगी फाटा के कब्जे से देशी प्लेन शराब कीमती 1620/-रूपये की जप्त की गई| थाना जावर के आरोपी सतीश पिता जोशी सावले उम्र 30 साल निवासी सिंगाजी रोड जावर के कब्जे से 25 देशी प्लेन शराब के क्वार्टर कीमती 2000/-रूपये की जप्त की गई| थाना पिपलोद के आरोपी धर्मेन्द्र पिता दुरसिंह जाति बारेला उम्र 35 साल निवासी डेहरीय़ा के कब्जे से 20 क्वार्टर देसी प्लेन मदिरा के कीमती 1600/-रुपये की जप्त की गई| थाना खालवा के आरोपी राजु पिता मांगीलाल पाटील जाति कोरकू उम्र 39 साल निवासी ग्राम डाबिया के कब्जे से देशी प्लेन शराब के 29 क्वार्टर कीमती 2900/-रूपये की जप्त की गई| उपरोक्त सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
दिनांक 02.04.2026 को जिला खंडवा में समस्त थाना प्रभारियों एवं यातायात थाना द्वारा यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालको के विरुद्ध बिना नंबर प्लेट, तीन सवारी, बिना हेलमेट, सीटबेल्ट न लगाने वाले, तेज गति, बिना एच.एस.आर.पी, बिना वैध बीमा वाले वाहनों तथा अन्य यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले कुल 14 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत कार्यवाही की गई एवं समन शुल्क 5800/-रुपये वसूल किए गए है। उप पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा जिले के समस्त नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है।
जिले के विभिन्न थानो मे दिनांक 02.04.2026 को 14 कुल असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। धारा 126/135 BNSS के तहत 03 प्रकरणों में 10 अनावेदकों के विरुद्ध, धारा 129 BNSS के तहत 01 प्रकरणों में 01 अनावेदकों के विरुद्ध धारा 170 BNSS के तहत 03 प्रकरणों में 03 अनावेदकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। जिले में कुल 27 अनावेदकों के विरुद्ध बाउंड ओवर की कार्यवाही की गई है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!