ताज़ा ख़बरें

निमाड़ संभाग से बुरहानपुर विधायक चिटनिस एवं पंधाना विधायक छाया मोरै बनी प्रदेश प्रवक्ता।

खास खबर

निमाड़ संभाग से बुरहानपुर विधायक चिटनिस एवं पंधाना विधायक छाया मोरै बनी प्रदेश प्रवक्ता।

खंडवा। भाजपा प्रदेश संगठन द्वारा निमाड़ संभाग के खंडवा बुरहानपुर जिले से प्रदेश स्तर की दो नियुक्तियां की गई है जिसमें पूर्व मंत्री बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनिस एवं पंधाना विधायक छाया मोरै को प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया है। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि इन दोनों भाजपा का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान उत्साह के साथ चल रहा है। अभ्यास वर्ग के साथ ही प्रदेश संगठन में कई नियुक्तियां कर कार्यकर्ताओं को पार्टी के कार्यों में लगाया जा रहा है। सत्ता और संगठन में नियुक्तियां की जा रही है। सुनील जैन ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने प्रदेश में 33 प्रदेश प्रवक्ताओं की नियुक्तियां की है जिसमें पूर्व मंत्री एवं बुरहानपुर विधायक अर्चना चीटनीस, पंधाना विधायक छाया मोरै को प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया है, पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने दोनों प्रदेश प्रवक्ताओं को बधाई एवं शुभकामना दी है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!