
*किशोर नगर में संगीतमय अखण्ड रामायण पाठ का आज भंडारा के साथ होगा परायण*
खंडवा। किशोर नगर रहवासी संघ के तत्वावधान में किशोर नगर हनुमान वाटिका स्थित श्री मनोकामनेश्वर हनुमान मंदिर में बुधवार को संगीतमय श्री अखंड रामायण पाठ आरम्भ हुआ। आज परायण पर आरती पश्चात भंडारे का आयोजन होगा। यह जानकारी देते हुए संघ प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि मंदिर प्रमुख पं. मनोज उपाध्याय के सानिध्य एवं संघ अध्यक्ष प. प्रेमनारायण तिवारी के दिशा निर्देशन में बुधवार प्रातः6 बजे श्री अखंड रामायण का वाचन प्रारंभ हुआ। आज पाठ पारायण पश्चात भंडारा आयोजित होगा। इस मौके पर संजय शुक्ला, प. प्रेमनारायण तिवारी, पं. मनोजे उपाध्याय, मनोहर चंदानी, हीरालाल पटेल, शिवनारायण लाड़, राजेन्द्र दशोरे, निर्मल मंगवानी, पं. राम उपाध्याय, प्रदीप तिवारी, गौरव चौहान, आशीष अग्रवाल, श्रीराम कुशवाह, हरि शंकर पाण्डे, विवेक तिवारी, विजय कुमार मिश्रा, सुखदेव अरझरे, विजय प्रकाश पाठक, किशोर नगर रहवासी संघ, मातृशक्ति महिला मंडल आदि सहित बड़ी संख्या में नगर एवं क्षेत्र के श्रद्धालु मौजूद थे।










