ताज़ा ख़बरें

प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी धार्मिक उत्साह के साथ मना हाटकेश्वर प्रकट उत्सव।

खास खबर

प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी धार्मिक उत्साह के साथ मना हाटकेश्वर प्रकट उत्सव।

संगीत भजनों के साथ हुई मातृशक्ति की नृत्यो की प्रस्तुति।

खण्डवा। नागर समाज द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी इष्टदेव भगवान हाटकेश्वर महादेव का प्रकट उत्सव दो दिवसीय मनाया गया एवं विभिन्न धार्मिक आयोजन किये गए जिसमे सभी कार्यक्रम में मातृशक्ति युवा साथी व वरिष्ठ जनों द्वारा बढ़ चढ़ कर अपनी सहभागिता दी गई। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि हाटकेश्वर प्रकट उत्सव पर 1 अप्रैल बुधवार को जयंती पर समाज द्वारा भगवान हाटकेश्वर की शोभायात्रा निकल गई शोभा यात्रा में हाटकेश्वर भगवान पालकी में सवार होकर नगर भ्रमण के लिए निकले। बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं मातृ शक्ति के साथ युवाओं ने इस शोभायात्रा में भाग लिया।
प्रथम दिवस मंगलवार को युवाओ के लिए प्रातः 7 बजे से क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे समाज के ही युवाओ पंडित तुषार दवे व राग दीक्षित की कप्तानी दो टीम बनाई गई व 10 ओवर का मैत्री मैच खेला गया जिसमें राग दीक्षित की टीम विजयी हुई, प्रतियोगिता में बेस्ट बॉलर ललित भट्ट बेस्ट फील्डर राग दीक्षित व बेस्ट बेस्ट मेन समीर मण्डलोई को पुरस्कार मिला, दोनों ही विजेता व उप विजेता टीम को नागर समाज के सचिव मुकेशचंद्र दवे, उपाध्यक्ष मनीष व्यास, मनोज मण्डलोई द्वारा समस्त खिलाड़ियों को मेडल व ट्राफी दे कर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के सयोजक राहुल पंडित सचिन वैध व प्रेरित जोशी थे। साथ ही मंगलवार को दोपहर दो बजे स्वास्थ्य शिविर का आयोजन नागर धर्मशाला में किया गया जिसमें समाज के लोगो का स्वास्थ परीक्षण डॉ राधेश्याम पटेल, अनिल पटेल, डॉ पारे, रोहित शर्मा व अन्य डॉक्टरो के द्वारा किया गया। सन्ध्या 7 बजे से धर्मशाला में प्रियंका दीवान के सयोजन में मातृशक्ति भजन का आयोजन हुआ जिसमें समाज की समस्त माता बहने उपस्थित हुई व गीत संगीत भजन का आनन्द लिया विशेष भजनों की प्रस्तुति रामेश्वर भजन मंडल द्वारा दी गई।
हाटकेश्वर जयंती के मुख्य दिन 1 अप्रैल बुधवार को इष्टदेव भगवान हाटकेश्वर का प्रकट उत्सव मनाया गया, प्रातः 8 बजे भगवान हाटकेश्वर प्रातः आरती पश्चात पालकी में सवार होकर नगर भृमण पर निकले जो हाटकेश्वर मंदिर से बुधवारा, बॉम्बे बाजार, घंटाधर सराफा होते हुए हाटकेश्वर मंदिर पंहुचा, मंदिर में श्रीमती सुधा व्यास, प्रियंका दीवान, संगीत मण्डलोई, दर्शना भट्ट, मीनू मण्डलोई, प्रतिभा मण्डलोई, रंजना जोशी, रमा मण्डलोई, मीनू मण्डलोई, सन्ध्या मण्डलोई द्वारा श्री हाटकेश्वर स्त्रोत का वाचन किया गया व तबले पर मनोज जोशी द्वारा संगत दी गई।
दोपहर 2 बजे से प्रमुख जजमान पवन श्रीराम जी पोद्दार द्वारा अधिकृत आदित्य बिंदिया व्यास द्वारा हाटकेश्वर महादेव का अभिषेक कर हवन पूजन प्राम्भ हुआ व शाम 7 बजे महा आरती की गई व हलवे की महाप्रसादी के साथ ही पवन पोद्दार द्वारा समाज जनों के भंडारे का आयोजन किया गया। उक्त समस्त कार्यक्रम में नागर समाज के पदाधिकारी कार्यकारणी समाज जन व समस्त मातृशक्ति उपस्थित रही।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!