ताज़ा ख़बरें

*श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर संगीतमय अखण्ड रामायण पाठ का आयोजन 01 अप्रैल से*

खास खबर

*श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर संगीतमय अखण्ड रामायण पाठ का आयोजन 01 अप्रैल से*

*तैयारियों को लेकर हुई किशोर नगर रहवासी संघ सदस्यगणों की हुई बैठक*

खंडवा। किशोर नगर हनुमान वाटिका स्थित श्री मनोकामनेश्वर हनुमान मंदिर में श्री हनुमान प्रकटोत्सव श्रध्दा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस मौके पर 1 अप्रैल बुधवार से 2 अप्रैल गुरूवार को किशोर नगर रहवासी संघ के तत्वावधान में संगीतमय अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया जा रहा है। तैयारियों को लेकर किशोर नगर रहवासी संघ सदस्यगणों की एक बैठक संघ अध्यक्ष पं. प्रेमनारायण तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक के पूर्व सुंदरकांड पाठ का आयोजन भी किया गया। यह जानकारी देते हुए संघ प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि अखंड रामायण पाठ का आयोजन मंदिर प्रमुख पं. मनोज उपाध्याय जी के सानिध्य एवं दिशा निर्देशन में होगा। संगीतमय श्री अखण्ड रामायण पाठ का वाचन नगर के अनेक रामायण मंडल सदस्यों द्वारा 1 अप्रैल को प्रातः 6 बजे से होगा। वहीं 2 अप्रैल 7:30 बजे अखंड रामायण का परायण आरती पश्चात होगा। दोपहर 12 से 3 बजे तक प्रसादी वितरण के होगा। संध्याकाल विशेष आरती दर्शन 7:30 बजे होगी। धर्म प्रेमी जनता से आयोजन में शामिल होकर मानव जीवन सफल बनाने की अपील किशोर नगर रहवासी संघ, श्री मनोकामनेश्वर हनुमान मंदिर प्रबंधन समिति, रिद्धि सिद्धि महिला मंडल, सुभाष नगर, रेल्वे कॉलोनी, किशोर नगर रहवासी संघ महिला मंडल, शुक्ला कॉलोनी, ब्रज नगर महिला मंडल, कावेरी विहार मंडल आदि द्वारा गई है। तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में प.प्रेमनारायण तिवारी, पं. मनोज उपाध्याय, श्रीमंदिर समिति अध्यक्ष मनोहर चंदानी, हीरालाल पटेल, शिवनारायण लाड़, आरके चौरे, श्री रितेश मिश्रा, निर्मल मंगवानी, श्री राम कुशवाहा, सुधीर साकल्ले, पं. राम उपाध्याय, मनीष साकल्ले, प्रदीप तिवारी, अशोक तिवारी, गौरव चौहान, आशीष अग्रवाल, दुर्गेश तिवारी आदि सहित बड़ी संख्या में सदस्यगण मौजूद थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!