प्रधानमंत्री द्वारा प्रेषित मन की बात सुनकर जनता के मन में देश के प्रति कुछ करने की इच्छा जागृत होती है।
132 वें एपिसोड को खंडवा जिले में जिला अध्यक्ष, सांसद, महापौर, विधायक ने कार्यकर्ताओं के साथ सुना।
मन की बात के जरिए देश की छिपी प्रतिभाएं जनता के सामने आ रही हें, ,,जिला अध्यक्ष श्री तोमर,,
प्रधानमंत्री जी लोगों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं, ,,सांसद श्री पाटिल,,
खंडवा। देश के पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी है जिन्होंने अपने कार्यकाल में नए आधुनिक भारत का निर्माण किया है। मन की बात के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री मोदी प्रतिमाह करोड़ो लोगों से रूबरू होते हैं। मन की बात के माध्यम से देश में चल रही ताजा गतिविधियों के साथ देश के विकास और देश की आवश्यकता को लेकर प्रधानमंत्री चर्चा करते हैं। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि रविवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने 132 वें एपिसोड को संबोधित करते हुए पर्यावरण की रक्षा के लिए एक पेड़ मां के नाम के साथ ही जल ही जीवन है को लेकर इस भीषण गर्मी में जल संरक्षण को लेकर छोटी से बड़ी योजनाएं बनाकर जल का संरक्षण करना है, जो आज की आवश्यकता है की बात रखी। देश के वैज्ञानिक एवं युवाओं को लेकर भी अपनी बात रखी। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के मन की बात के कार्यक्रम को करोड़ो जनता के साथ मुख्यमंत्रीगण, सांसद विधायकगण, मंत्री एवं पार्टी के बुथ स्तर पर उपस्थित लाखों कार्यकर्ता भी एक कार्यक्रम के तहत सुनते हैं। सुनील जैन ने बताया कि रविवार को प्रसारित मन की बात कार्यक्रम को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर विधानसभा क्रमांक-1 स्थित सम्राट अशोक मंडल, वार्ड क्र. 15 के बूथ क्र. 249 एयरपोर्ट पर एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल भोपाल मध्य विधानसभा के अरेरा मंडल के बूथ क्रमांक-229 पर कार्यकर्ताओं के साथ सुना। भाजपा जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी सुदेश वानखेडे,खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल अध्यक्ष रोहित मिश्रा द्वारा आयोजित इंदिरा चौक स्थित भाजपा कार्यालय मैं सभी मंडल पदाधिकारीयो एवं कार्यकर्ताओं के साथ सुना सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने बुरहानपुर, महापौर अमृता अमर यादव ने अटल बिहारी वाजपेई मंडल अंतर्गत वार्ड क्रमांक 27, श्री धुनीवाले दादाजी वार्ड के बूथ क्रमांक 226 पर अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता कर सुना। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री तोमर ने कहा कि मन की बात के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी जी विभिन्न क्षेत्रों के प्रसंगो के जरिए छिपी हुई प्रतिभाओं को जनता के सामने लाने का कार्य कर रहे हैं समाज में सकारात्मक संदेश देने का कार्य कर रहे हैं। सांसद श्री पाटिल ने इस अवसर पर कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी देश भर के अलग-अलग क्षेत्र के लोगों व संस्थाओं की सफलता की कहानी देश की जनता के सामने लाकर लोगों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि जिला अध्यक्ष श्री तोमर,सांसद श्री पाटिल, विधायक कंचन तनवे, महापौर अमृता यादव ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री मोदी जी को इस कार्यक्रम के लिए धन्यवाद दिया और कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया कि प्रति रविवार आयोजित मन की बात अवश्य सुने।











