
इंदिरा ज्योति यात्रा 5 अप्रैल को करेगी नगर भ्रमण
जिला आयोजन समिति की गांधी भवन में हुई बैठक
खंडवा/सम्यक अभियान द्वारा संचालित 4 वर्षीय इंदिरा ज्योति अभियान के तहत जिले में इंदिरा ज्योति अभियान की सफलता सुनिश्चित करने हेतु प्रदेश आयोजन समिति के सम्माननीय सदस्यों की सहमति से श्रीमती पल्लवी राजबहादुर सिंह राठौर की अध्यक्षता में जिला आयोजन समिति गठित की गई है। समिति की अध्यक्ष श्रीमती पल्लवी राजबहादुर सिंह राठौर द्वारा सोमवार 30 अगस्त को गांधी भवन में बैठक आयोजित की गई और आगामी 5 अप्रैल को इंदिरा ज्योति यात्रा के खंडवा आगमन को लेकर चर्चा की गई।
कांग्रेस समर्थित सम्यक अभियान द्वारा 06 जनवरी 2026 से गुरूदेव के नाम से प्रसिद्ध, सम्यक अभियान के प्रमुख श्री भास्कर राव रोकड़े के नेतृत्व में छिंदवाड़ा के गांधी गंज से इंदिरा ज्योति यात्रा की शुरुआत की गई है। गांधी गंज को पूर्व में चिटनिस गंज के नाम से जाना जाता था। महात्मा गांधी ने 06 जनवरी 1921 को इसी ऐतिहासिक स्थान से असहयोग आंदोलन की शुरुआत की थी।
इंदिरा ज्योति यात्रा के साथ-साथ “चलें रामराज्य की ओर अभियान” भी संचालित है। महात्मा गांधी ने 11 सितम्बर 1929 को भोपाल के बेनजीर मैदान में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए रामराज्य की अवधारणा को प्रस्तुत किया था। जिसे सभी वर्गों के लोगो ने माना था कि देश के स्वतंत्र होने के बाद भय, भ्रष्टाचार व भेदभाव से मुक्त रामराज्य स्थापित होना चाहिए। गत 19 नवंबर 2025 को इंदिरा गांधी की 108 वीं जयंती का समारोह में सम्यक अभियान द्वारा संचालित चलें रामराज्य की ओर अभियान का शुभारंभ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा, पूर्व केन्द्रीय मंत्री व पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया व अरुण यादव ने चलें रामराज्य की ओर अभियान के रथ को हरी झंडी दिखाकर किया था। चलें रामराज्य की ओर अभियान की केंद्रीय कमेटी, प्रदेश कमेटी व प्रांत कमेटियों में मुस्लिम, सिक्ख, ईसाई, जैन, बौद्ध, ब्राह्मण, ठाकुर, ओबीसी, एससी व एसटी के समन्वयक व कार्यकारिणी सदस्य शामिल हैं।
यह इंदिरा ज्योति यात्रा 5 अप्रैल को नगर में भ्रमण करेंगी और इसके प्रभारी एक प्रेस वार्ता को सम्बोधित करेंगे।सोमवार को गांधी भवन में आयोजित बैठक में ,प्रतिमा रघुवंशी अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी शहर,श्रीमती पल्लवी राजबहादुर सिंह राठौर,
श्रीमती रचना तिवारी अध्यक्ष जिला महिला कांग्रेस, श्रीमती हेमलता पालीवाल जिला समन्वयक सम्यक अभियान महिला संगठन,नानकराम बड़वाहे,विशाल जैन,अर्ष पाठक,दीपक मुल्लू राठौर,विकास व्यास,आलोक सिंह रावत,अय्यूब लाला,उदय सोनी सहित कांग्रेसजन मौजूद थे।











